मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे, लेकिन शनिवार दोपहर से मौसम के मिजाज में अचानक तब्दीली देखने को मिली। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आसमान में घने बादल घिर आए और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली, लेकिन फिर से उतनी ही तीखी धूप निकल गई और उमस भरी गर्मी से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी。

5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान गरज-चमक के साथ होगी वर्षा: ​कृषि विज्ञान केंद्र के व...