मुंगेर, नवम्बर 6 -- जमालपुर स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा अभियान Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दीपावली एवं छठ महापर्व पर दूसरे प्रदेशों से घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने सघन सर्च एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की जांच की गई। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान आरपीएफ जवानों ने यात्रियों से अपने सामानों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं नहीं लेने की अपील की। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने की, ...