Munger News: पर्यटन परिसर के लिए भूमि की नहीं हो पायी मापी, रैयतों ने किया विरोध
मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तेलडीहा मंदिर के समीप गोगाचक और तेलडीहा गांवों के बीच प्रस्तावित समग्र पर्यटन परिसर के निर्माण के लिए चिह्नित लगभग 15 एकड़ भूमि की पैमाइश बुधवार को स्थानीय रैयतों के विरोध के कारण बाधित हो गई।
स्थानीय किसानों का विरोध तारापुर अंचल अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में अंचल अमीन द्वारा भूमि मापी शुरू किए जाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कार्य रोक दिया। सूचना मिलने पर एसडीओ राकेश रंजन कुमार पहुंचे। उन्होंने रैयतों को बताया कि, पर्यटन विभाग क्षेत्र के समग्र विकास की अवधारणा के तहत यहां आधुनिक पर्यटन परिसर विकसित करना चाहता है,जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार और स्थानीय व्यवसाय के नए अवसर सृजित होंगे।
रैयतों की चिंताएं एसडीओ और सीओ ने रैयतों को से कहा कि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.