मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा और भगवान शिव, माता पार्वती तथा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने करवा चौथ व्रत की कथा भी सुनी। पर्व को लेकर सुहागिनों और नवविवाहिताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। घरों में पूजा की तैयारियों के साथ पर्व को लेकर उत्सवी माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें रखा करवाचौथ का व्रत महिलाओं ने पूजा सामग्री की खरीदारी की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने पारंपरिक ...