मुंगेर, सितम्बर 5 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-हावड़ा के बीच चल रही सुपर एक्सप्रेस के पटना विस्तारीकरण मामले में अब नया मोड़ आ गया है। सुपर बचाओ आंदोलन के बीच फिलहाल ट्रेन का पटना तक विस्तार नहीं होगा। पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (सीपीटीएम) कार्यालय की ओर से जारी जवाब में परिचालन संबंधी कई बाधाओं का हवाला देते हुए विस्तार को फिलहाल टाल दिया है। इससे जमालपुर-मुंगेर के लोगों व आंदोलनकारियों में खुशी की लहर है। वहीं, पूर्व रेलवे के ऑफिशियल एक्स सोशल मीडिया पर शुक्रवार को जवाब पोस्ट होने के बाद आंदोलित संगठनों ने भी रेलवे के प्रति आभार जताया। वैसे बीते दो सप्ताह से जमालपुर निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश रमण उर्फ राजू सहित सपा, राजद, कांग्रेस...