मुंगेर, जुलाई 17 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। बारिश के कारण धरहरा प्रखंड की इटवा पंचायत अंतर्गत पचरुखी मुशहरी गांव के पास सड़क पर जलजमाव हो गया है। सड़क पर कई फीट तक पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यह समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन अबतक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, गोरीयारी बांध से ढरिया पुल तक नाला निर्माण होने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। साथ ही खैरवा...