Munger News: पंचायत विकास दिवस पर पंचायतों में हुई ग्राम सभा, विकास योजनाओं पर मंथन
मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। पंचायती राज विभाग के निर्देश पर पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ नई योजनाओं के चयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सजुआ पंचायत में मुखिया धर्मेंद्र मांझी, मकवा में मुखिया मीना देवी, जोरारी में मुखिया मो. कासिम रजा, अमैया में मुखिया हसिया देवी, चौरगांव में मुखिया बॉबी देवी तथा रहमतपुर पंचायत में मुखिया स्वाती की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। बैठक की शुरुआत में ग्रामीणों ने एलसीडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद पूर्ण और संचालित विकास योजनाओं तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की गई.
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.