मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के बैनर तले गुरुवार को सैकड़ों निर्माण मजदूरों ने उप श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन उप श्रमायुक्त को सौंपा। यूनियन के जिला संयोजक विजय रजक की अध्यक्षता में आयोजित सभा को केंद्रीय ट्रेड यूनियन नेता दिलीप कुमार, भाकपा माले नेता दशरथ सिंह व अविनाश शर्मा तथा इंकलाबी नौजवान सभा के सुमित कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बिहार राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन करने, निर्माण मजदूरों के निबंधन की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ मैन्युअल और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से निबंधन की व्यवस्था लागू करने, निर्माण मजदूरों के बकाए वार्षिक चिकित्सा भत्ता का भुगतान करने...