मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शिवपुरी कॉलोनी का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए करीब 1.25 लाख रुपये मूल्य की लोहे एवं अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी ने जमालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है। इस बावत पीड़ित शिवपुरी कॉलोनी निवासी जीवन प्रसाद का पुत्र रंजीत कुमार ने बताया कि बीते 28 जून से 30 जून तक परिवार सहित घर से बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन मकान का गेट खोलकर अंदर रखी कीमती निर्माण सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। पहली जुलाई की शाम करीब छह बजे जब परिवार के साथ लौटे तो मकान का गेट खुला मिला और अंदर रखा अधिका...