मुंगेर, सितम्बर 15 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। अदलपुर-अमारी उच्च विद्यालय में रात्रि प्रहरी के चार माह के वेतन भुगतान को लेकर विद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वेतन का भुगतान विकास कोष से किया जाना था, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना छात्र कोष से भुगतान का निर्णय लिया गया। इतना ही नहीं, इस संबंध में आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी शामिल नहीं किया गया।

बैठक की जानकारी ग्रामीणों के अनुसार 12 सितंबर को विद्यालय परिसर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रात्रि प्रहरी गोपाल कुमार के वेतन भुगतान पर चर्चा हुई और विकास कोष के क्रियाशील नहीं होने का हवाला देते हुए छात्र कोष से चार माह का वेतन देने पर सहमति बना ली गई। इसक...