मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सोमवार को दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर 39.82 मीटर पर पहुंच गया। यह डेंजर लाइन से महज 51 सेंटीमीटर नीचे है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण गंगा का पानी अब नए-नए इलाकों में फैलने लगा है। निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बनने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन और स्थानीय लोग जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। गंगा के जलस्तर में अभी और वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। अगले दो दिनों तक नदी का पानी बढ़ने की आशंका से तटवर्ती और निचले इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ खेतों, संपर्क मार्गों और रिहायशी इलाकों में पानी प्रवेश करने का खतरा भी बढ़ गया है। दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- जिले में गंगा व गंडक नदी के ...