मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने जमालपुर थाना में आवेदन देकर संतोष कुमार मंडल का पुत्र पंकज कुमार मंडल पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर गलत नीयत से घर से ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कांड संख्या 120/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमालपुर थाना में दिए आवेदन के अनुसार, किशोरी की मां ने बताया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 16 अगस्त की सुबह करीब चार बजे घर में थी। आरोप है कि पंकज कुमार मंडल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी जमालपुर थाना को दी और किशोरी की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। आवेदन में परिजनो...