मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक मुंगेर शहर को जाम के झाम और बदहाली से मुक्ति दिलाने के लिए चलाए जा रहे हिंदुस्तान महाअभियान का आज पांचवां दिन है। लेकिन अफसोस, प्रशासन की कुंभकर्णी नींद और अतिक्रमणकारियों के हौसले जस के तस बने हुए हैं। शहर का सबसे व्यस्त सड़कें राजीव गांधी चौक से लेकर आजाद चौक होते हुए पीएनबी चौक तक आज भी अतिक्रमण के ऐसे महाजाल में जकड़ा है कि, आम जनता का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। हालात गवाही दे रहे हैं कि, पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ तो बहुत पहले इतिहास बन चुके थे, अब मुख्य सड़कों पर भी अवैध दुकानों का खुला साम्राज्य है। शहर के दिल कहे जाने वाले राजीव गांधी चौक के समीप मुख्य सड़क पर तड़के ही नाश्ते के ठेले और दुकानें सज जाती हैं। कड़ाही चढ़ती है, धुंआ उड़ता है और देखते ही देखते आधी सड़...