मुंगेर, अगस्त 23 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बनगामा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय रामचरित्र मैदान में शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पूरे पोषक क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने नारे लगाए - जो नशा का हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार, जन-जन का हो एक ही नारा, नशा मुक्त हो समाज हमारा। रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर वरीय शिक्षक दिलीप कुमार आदि मौजूद थे। ---------- यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया यह भी पढ़ें- Aurangabad News: नशे को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...