Munger News: नशा और अपराध के खिलाफ जमालपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने रविवार देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष छापेमारी और गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें पांच लोगों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, नशे की हालत में पकड़े गए तीन लोगों और दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से देर रात विभिन्न स्थानों पर विशेष गश्ती की गई थी। यह भी पढ़ें- Ara News: पीरो, हसन बाजार, तरारी और इमादपुर से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.