मुंगेर, अक्टूबर 24 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र के धौनी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप सुल्तानगंज-देवघर सड़क पर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र अपने मामा के साथ बाइक से भागलपुर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान एक 18 चक्के वाले हाइवा ट्रक की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और नो-इंट्री के बावजूद भारी वाहनों के परिचालन पर सवाल उठाए। मृतक की पहचान बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के सुईया गांव निवासी गंगाधर पांडे के 13 वर्षीय पुत्र कृतिवर्धन पांडे उर्फ गोपाल कुमार पांडे के रूप में हुई है। वह दो बहनों के बीच परिवार का इकलौता बेटा था...