मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। बुधवार को प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवेज अख्तर ने केंद्र पहुंचकर डॉक्टर एवं एएनएम से मामले की जानकारी ली। इस मौके पर प्रधान लिपिक शैलेश कुमार एवं शत्रुघ्न कुमार मौजूद थे। उन्होंने ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, प्रसव कक्ष, दवा काउंटर, लैब, महिला एवं पुरुष वार्ड, पेयजल और शौचालय का भी निरीक्षण किया। साथ ही एएनएम सरिता एवं सुमन से प्रसव कराने आई महिला के मामले में विस्तार से जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि नवजात की मौत के मामले में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से पूरी जानकारी ली गई है। यह भी पढ़ें- Munger News: बैजलपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...