मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी गोविंदपुर स्थित नव निर्माण मां काली मंदिर के विकास कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने मंगलवार को आदर्श थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को जबरन रोकने का प्रयास किया और चहारदीवारी के लिए लगाए गए पिलर व तार को उखाड़ दिया। इस बावत मंदिर समिति के अध्यक्ष राम चरित्र यादव, संरक्षक महेश प्रसाद सिंह यादव, सचिव मनोहर यादव, उपाध्यक्ष हिमांशु प्रसाद, उपसचिव अयज कुमार सहित कारे लाल समेत अन्य ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि पूरे गांव और समाज के सहयोग से मां काली मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ram...