Munger News: नंदलाल बसु चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बालू लदा हाइवा पलटा
मुंगेर, अगस्त 27 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार की अहले सुबह एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग के नंदलाल बसु चौक के समीप दुर्गा मंदिर के निकट एक बालू लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और उपचालक बाल बाल बच गये। जबकि हाइवा पलटने से सड़क और किनारे स्थित दुकान का आधा हिस्सा बालू से भर गया। गनीमत रहा कि दुर्घटना में कोई हताहत या दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग 2.30 बजे के लगभग जमुई से मुंगेर की तरफ जा रहा बालू लदा हाइवा हाट दुर्गा मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हाइवा के पलटने से उसपर लदा बालू सड़क के आधे हिस्से पर बिखर गया, जो समीप के दुकानों के दरवाजे के सामने जमा हो गया。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : नंदलाल बसु चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.