मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को स्थानांतरण पर बीडीओ राकेश कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड व अंचल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। अतिथियों ने उन्हें फूल-माला, बुके एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि, उनके कार्यकाल में धरहरा प्रखंड में कई विकास योजनाओं को गति मिली। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के पारदर्शी संचालन, जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन और विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल हमेशा याद रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रखंड में बीडीओ समेत नौ कर्मियों को भावभीनी विदाई ...