मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा के गांधी मैदान में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल शो मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला प्रखंड इलेवन धरहरा और लखीसराय की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में धरहरा इलेवन ने लखीसराय की टीम को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ में खेल शुरू होने के करीब 10वें मिनट में धरहरा इलेवन के जर्सी नंबर पांच के खिलाड़ी अंकित कुमार ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: दाहा बिगहा ने एक गोल से हिलसा को हराकर जीती ट्रॉफी दोनों ओर से खिलाड़ियों ने आक्रमण किए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। अ...