मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: मुंगेर,एक संवाददाता। धनतेरस के मौके पर इस वर्ष मुंगेर के बाजार में धन की जमकर वर्षा होने की उम्मीद है। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और विभिन्न प्रकार के वाहनों की खरीदारी को लेकर बाजार में उत्साह है। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर जिले में करीब तीन अरब रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी दोपहिया वाहनों की रहने की संभावना है। अकेले दोपहिया वाहनों का कारोबार करीब दो अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। दोपहिया वाहन शोरूम संचालकों के अनुसार, इस वर्ष ग्राहकों में खरीदारी को लेकर पिछले साल की तुलना में अधिक उत्साह है। बुधवार तक विभिन्न शोरूम में करीब एक हजार दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी थी, जबकि लगभग 552 वाहनों की बिक्री भी हो चुकी थी। शोरूम संचालकों को उम्म...