मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: तारापुर। तारापुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि, अफजाल नगर खुदिया नहर मोड़ के पास बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के तेलडीहा निवासी सोनू कुमार एवं पुरुषोत्तम कुमार को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। दोनों को ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने शराब सेवन की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। ------- यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : सुईया पुलिस ने दो वारंटी सहित एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...