मुंगेर, जुलाई 31 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम के दैनिक कर्मी पिछले महीने के साथ-साथ वर्तमान महीने के मानदेय की भी प्रतीक्षा कर रहे हैं। समय पर मजदूरी नहीं मिलने से सैकड़ों कर्मियों के समक्ष परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और दैनिक जरूरतों को पूरा करना कठिन होता जा रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि, शहर की सफाई और अन्य आवश्यक सेवाओं की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मियों को समय पर उनका मेहनताना नहीं मिलना आखिर कितनी दूर तक उचित है। इस बीच मुंगेर नगर निगम श्रमिक यूनियन के निर्वाचित अध्यक्ष एवं इंटक के प्रदेश महासचिव संजय केशरी ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, नगर निगम ने आंतरिक संसाधन मद से 10 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है, इसके बावजूद स्थायी और दैनिक कर्मियों को पिछले दो माह से वेत...