मुंगेर, अगस्त 5 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग स्थित रमनकाबाद हाई स्कूल के समीप दो बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना की जानकारी देते हुए जख्मी दिनेश कुमार निराला ने बताया कि मै और अनिल कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर हवेली खड़गपुर बाजार की तरफ आ रहे थे। तभी रमनकाबाद के समीप ललिता स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप पीछे से आ रहा कठना निवासी सुमन कुमार की बाइक ने मेरे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस की मदद से हम सभी जख्मी को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। वही चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में कठना निवासी सुमन कुमार एवं लोच...