मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिला पुलिस के प्रभावी अनुसंधान और न्यायालय में सशक्त अभियोजन का बड़ा असर देखने को मिला है।

दोषियों की पहचान न्यायालय ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में त्वरित सुनवाई करते हुए अभियुक्तों को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। पहला मामला वासुदेवपुर थाना (कांड संख्या-02/26) से जुड़ा है। अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ मुन्नू के खिलाफ शस्त्र का भय दिखाकर वारदात को अंजाम देने के आरोप में 6 जनवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया था।

साक्ष्य और सजा पुलिस द्वारा समय पर साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में आरोप-पत्र समर्पित किया गया। प्रस्तुत साक्ष्यों और पुलिसकर्मियों की गवाही के आधार पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, मुंगेर ने रोहित कुमार को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी)A/26 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 2...