मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर झील के मुख्य फाटक के स्पीलवे के समीप कुंड में नहाने के दौरान डूबने से अबतक कई लोग कालकवलित हुए है। महत्वपूर्ण बात है कि इसमें अधिकांश स्कूल और कॉलेज के छात्र ही रहे है। बीते कुछ घटनाक्रम पर गौर करें तो स्कूल या कॉलेज के छात्र हवेली खड़गपुर झील घूमने के दौरान झील की बजाय मुख्य फाटक के स्पीलवे के नीचे कुंड जो काफी गहरा है उसमें नहाने या मस्ती करने पहुंचते है और हादसे का शिकार होते है। स्थानीय वरुण कुमार, पप्पू कुमार और विकास कुमार बताते है कि यह काफी गहरा कुंड है। इसमें वैसे स्कूली छात्र या युवाओं को नहाना बिल्कुल भी नहीं चाहिए। लेकिन तैरना जाने बिना ही छात्र, युवा नहाने के लिए प्रवेश करते है मस्ती करते है रिल्स बनाते है और हादसे का शिकार हो जाते है। उन्होंने बताया ...