मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: मुंगेर, हिसं/एसं।धनतेरस पर मंगलवार को मुंगेर जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। 12:00 बजे के बाद से देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। सर्राफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, घरेलू सजावट और पूजन सामग्री के साथ-साथ झाड़ू की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। इतना ही नहीं धनतेरस पर 15 लोगों ने जमीन की रिजस्ट्री भी कराई। दोपहिया वाहनों, सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, झाड़ू, पूजन सामग्री और अन्य घरेलू सामान की बिक्री को मिलाकर कारोबारियों के शुरुआती आकलन के अनुसार, इस बार धनतेरस पर मुंगेर जिले में करीब छह अरब रुपये का कारोबार हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में 20 से 25 फीसदी तक वृद्धि का अनुमान है। महंगाई के बावजूद लोगों ने शुभ मुहूर्त में अपनी पसंद और बजट के अनुसार जमकर ...