मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, हिन्दुस्तान टीम। हवेली खड़गपुर में मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, गौशाला एवं अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रभारी डीएसपी प्रभात रंजन एवं नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद प्रभु शंकर ने झंडा फहराया। हवेली खड़गपुर थाना में अंचल थाना निरीक्षक अरविंद कुमार और थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जेएनवी में प्राचार्य अरुण कुमार, रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के मुखिया द्वारका प्रसाद सिंह, रतैठा के मुखिया राहुल कुमार और अनुमंडल अस्पताल में डॉ. सुबोध कुमार ने भी ध्वजारोहण किया। इसके अलावा आरडीटीएम कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य प्रेमेंद्र ठाकुर, संत टेरेसा सेमिनरी में प्राचार्य सुबोध कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर झील पथ में अजय कुमार, शिशु वाटिका में रो...