मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा बुधवार की देर शाम 32 कहारों पर निकाली गई। मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और डंके की थाप के बीच मां दुर्गा के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मां के दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहा। परंपरा के अनुसार, बड़ी दुर्गा की प्रतिमा को 32 कहारों के कंधों पर रखकर नगर भ्रमण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Godda News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ नवरात्...