मुंगेर, अक्टूबर 23 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। गुरुवार की देर रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन दोस्तों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पहली घटना में नौलखा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी, जबकि दूसरी और तीसरी घटनाओं में ट्रक और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला व एक व्यक्ति घायल हो गए।

नौलखा में स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन दोस्त घायल ​नौलखा के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्त गंभीरः ​दुर्गा विसर्जन का उल्लास उस वक्त मातम में बदल गया जब मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्तों को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना नौलखा के पास की है। घायलों की पहचा...