Munger News: दुर्गा पूजा-शिवकुंड बड़ी दुर्गा की संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: हेमजापुर, संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड के शिवकुंड ब्राह्मण टोला स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और संध्या आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए आसपास की पंचायतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। संध्या आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब जा रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवकुंड बड़ी दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बखरी के पुरानी दुर्गा मंदिर में वाराणसी के अस्सी घाट की तर्ज पर हुई भव्य दुर्गा महाआरती, नवरात्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.