मुंगेर, अक्टूबर 15 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 17 से 23 अक्टूबर तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक रहेगी। जमालपुर, बरियारपुर, खगड़िया और बेगूसराय की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं। वहीं, बरियारपुर-घोरघट मार्ग पर 16 से 23 अक्टूबर तक नई यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। शहर में यातायात नियंत्रण के लिए 70 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। यहां 70 मजिस्ट्रेट और 84 पुलिसकर्मी तीन पालियों में 24 घंटे तैनात रहेंगे। गुरुवार को सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, सदर डीएसपी अभिषेक आनंद और यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार सप्तमी, अष्टमी और नव...