Munger News: दुर्गा पूजा को लेकर हवेली खड़गपुर थाना में शांति समिति की बैठक
मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के हवेली खड़गपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा को शांति, सौहार्द्र और समरसता के भाव के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों से जुड़े अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने पूजा और विसर्जन से जुड़े कार्यक्रम और बिंदुओं पर चर्चा की और विशेष जानकारी दी। पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि कई जगह मेला मार्ग में नाला का स्लैब क्षतिग्रस्त है इसे पूजा के पहले दुरुस्त किया जाए।पूजा समिति सदस्यों ने सड़क और जर्जर विद्युत तारों की जर्जर स्थिति, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट और सुनसान रास्ते में गश्ती और पूजा स्थल पर महिला और पुरुष बलों की प्रतिनियुक्ति पर जोर दिया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.