Munger News: दुर्गापूजा से पहले रोशनी, सफाई और सड़क दुरुस्त करने की तैयारी तेज
मुंगेर, अक्टूबर 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के मद्देनजर शहर को रोशनी से जगमगाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने को लेकर नगर परिषद जमालपुर ने तैयारी तेज कर दी है। नगर परिषद की सभागार में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाइटें लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं नप एग्जीक्यूटिव विजयशील गौतम, चेयरमैन पार्वती देवी ने तीसरी पूजा तक सभी वार्डों में लाइट लगाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सभी पूजा समितियों को दो-दो डस्टबिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सफाई दो पालियों में होगी। दो से तीन पूजा समितियों को मिलाकर सफाईकर्मियों का एक बैच बनाया जाएगा। सभी वार्डों में हैंड ट्रॉली उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.