Munger News: दुर्गापूजा में बढ़ेगी भीड़, जमालपुर स्टेशन पर सुरक्षा भी हुई कड़ी: रेल डीएसपी
मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल जिला जमालपुर की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रेल एसपी विद्यासागर के निर्देश पर रेल डीएसपी आलोक कुमार ने गुरुवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में जांच अभियान चलाया। रेल डीएसपी ने प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो और तीन के साथ सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय और यात्रियों के आवागमन वाले स्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। अनावश्यक रूप से बैठे लोगों से पूछताछ की गई, जबकि संदिग्ध प्रतीत होने वाले यात्रियों के बैग, ट्रॉली बैग और अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.