मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेल जिला जमालपुर की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को रेल जिला जमालपुर के एसआरपी विद्या सागर की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में सितंबर माह के दौरान हुई कार्रवाई और लंबित मामलों की समीक्षा के साथ आगामी पर्व को लेकर सुरक्षा रणनीति तैयार की गई। एसआरपी ने बताया कि, 8 अक्टूबर से जमालपुर, किऊल, नवादा, शेखपुरा, जमुई और भागलपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर विशेष सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- दशहरा, दीपावली और छठ पर गया-गोमो रेलखंड में बढ़ेगी सुरक्षा ट्रेनों में रेल पुलिस की गश्ती बढ़ाने के साथ स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामान क...