Munger News: दुमका-पटना एक्सप्रेस के बाथरूम से 59 बोतल-कैन विदेशी शराब बरामद
मुंगेर, सितम्बर 10 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल मार्ग से शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीआईबी जमालपुर की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर मंगलवार की देर रात की गई कार्रवाई में ट्रेन संख्या 13333 अप दुमका-पटना एक्सप्रेस के एस-2 स्लीपर कोच के बाथरूम की प्लाई संरचना के अंदर छिपाकर रखी गई 59 बोतल-कैन विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 23,050 रुपये बताई गई है। इस बावत सीआइबी इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दुमका पटना इंटरसिटी में भारी मात्रा में शराब की खेप आ रही है। रात्रि करीब 11 बजे दुमका-पटना एक्सप्रेस के जमालपुर स्टेशन पहुंचते ही सीआईबी टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी अभियान
टीम ने ट्रेन के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की। तलाशी के दौरान एस-2 कोच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.