मुंगेर, नवम्बर 7 -- Munger News: बरियारपुर(मुंगेर), निज संवाददाता। यूथ क्लब कल्याणपुर की ओर से आयोजित ऐतिहासिक दीपोत्सव में शनिवार की शाम एक साथ 11 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से कल्याणपुर स्थित मां बड़ी दुर्गा महारानी का पूरा परिसर जगमगा उठा। दीपोत्सव की भव्यता और आतिशबाजी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, 11 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने के इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। बिहार में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित करने का भव्य आयोजन मुंगेर जिले के कल्याणपुर की धरती पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जब अधर्म पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे, तब दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हु...