मुंगेर, जुलाई 19 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के मॉडल रामपुर कॉलोनी स्थित एक क्वार्टर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से रेलकर्मियों में दहशत फैल गई है। बेखौफ चोरों ने बंद पड़े रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और गोदरेज की अलमारी के लॉकर में रखे 40 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध युवक की तस्वीर सामने आई है।

चोरी की घटना का विवरण इस बावत पीड़ित सह रामपुर कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या 314 जीएच में रहने वाले रेलकर्मी अमरजीत कुमार ने बताया कि वे और उनकी पत्नी दोनों रेल इंजन कारखाना, जमालपुर में कार्यरत हैं। शनिवार को प्रतिदिन की तरह दोनों घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:20 बज...