Munger News: दामनकोल झरने में नहाने आए युवक पैर फिसलने से डूब कर हुई मौत
मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर टू पंचायत के दामनकोल झरना में अपने दोस्तों संग नहाने के दौरान मस्ती करने और सेल्फी लेने के क्रम में फिसलकर एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तारापुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी भरत तांती का 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार अपने सात दोस्त जिनमें सौरभ, रौशन, आकाश और मनीष के साथ महपुर के दो दोस्त के साथ पिकनिक मनाने दामनकोल स्थित झरना के समीप पहुंचा था। सभी दोस्त पिकनिक के दौरान झरना में नहाने के दौरान मस्ती कर रहे थे। तभी करण कुमार मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। झरना में नहाने के दौरान सेल्फी लेने के क्रम में करण का पैर पत्थर पर फिसल गया और वह कुंड में जा गिरा। करण के कुंड में गिरते ही सभी दोस्त जोर जोर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.