Munger News: दशरथपुर रेलवे क्रॉसिंग पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम
मुंगेर, नवम्बर 17 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। दशरथपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार देर शाम वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान बाइक, ऑटो और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल्दबाजी में आगे निकलने की कोशिश में वाहन चालकों के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। यह भी पढ़ें- Buxar News: भीषण जाम से हलकान रहे लोग, हूटर बजाती रही पुलिस ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद रहने और ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.