Munger News: दशभुजी स्थान महिला कांवरिया संघ ने निकाली कांवर यात्रा
मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच मंगलवार को दशभुजी स्थान महिला कांवरिया संघ, मंगल बाजार की ओर से भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। उत्तरवाहिनी गंगा के कष्टहरणी घाट से गंगाजल भरकर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु कांवर लेकर यात्रा पर निकलीं। महिला श्रद्धालुओं की टोली से पूरा माहौल शिवमय हो उठा। कष्टहरणी घाट से कांवर यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशभुजी स्थान पहुंची। इस दौरान महिलाएं कांधे पर कांवर लिए बोलबम और हर-हर महादेव का जयघोष करती हुई आगे बढ़ती रहीं। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने शिवभक्ति के गीत और जयकारे लगाए। दशभुजी स्थान पहुंचने के बाद महिला श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया और शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.