मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: असरगंज,निसं.। नगर पंचायत असरगंज के जलालाबाद वार्ड संख्या 12 स्थित वर्षों पूर्व पंचायत निधि से निर्मित सामुदायिक भवन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। भवन में पुआल, भूसा समेत अन्य सामान रख दिया गया है। जिससे इसका उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि, सामुदायिक भवन किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति बनकर रह गया है। वार्ड के लोग शादी-विवाह, बैठक तथा अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वार्डवासियों ने प्रशासन से भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि, ग्रामीणों के आवेदन के आलोक में मामले की जा...