मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ पर्व पर बिहार लौटने वाले यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। एक ओर लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी ओर अधिकांश ट्रेनें घंटों विलंब से जमालपुर पहुंच रही हैं। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण आरक्षित कोचों में भी सफर करना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि वेटिंग टिकट वाले यात्री मुख्य द्वार, शौचालय के आसपास और सीटों के नीचे बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। मंगलवार को आनंद विहार से जमालपुर पहुंचे संतोष कुमार, मदन राही, शुभम, विजय कृष्णा, राहुल रस्तौगी, प्रियंका कुमारी, आशा देवी और कंचन सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में क्षमता से कहीं अधिक यात्री सवार हो रहे हैं...