मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में तेलहन प्रसंस्करण और तेल निष्कर्षण को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत 10 टन क्षमता वाली तेल प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने वाले योग्य आवेदकों को अधिकतम 9.90 लाख रुपये या परियोजना लागत का 33 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक सरकारी एवं निजी उद्योग, कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ/वीसीपी), तिलहन प्रसंस्करण से जुड़े पंजीकृत स्टार्टअप और सहकारी समितियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विभाग की ओर से आवेदन के लिए पोर्टल 15 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक खोला गया है। इच्छुक आवेदक कृषि विभाग की वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने योग्य संस्थाओं और उद्यमियों से समय सीमा के भीतर आवेदन...