मुंगेर, अगस्त 20 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को नगर के झील पथ स्थित सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में गोस्वामी तुलसीदास के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्वक नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक योगदान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि तुलसीदास की रचनाएं समाज को सदैव सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस और त...