Munger News: तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी, मांगों को लेकर निकाला जुलूस
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तीसरे दिन शनिवार को सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला। नगर निगम कार्यालय के पास से शुरू हुआ जुलूस शहर की प्रमुख मार्गो पर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। सफाई कर्मी दैनिक कर्मियों को नियमित करने, ठेका प्रथा बंद करने,सातवें वेतनमान लागू करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल से मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों और बाजारों तक जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। लगातार जमा हो रहे कचरे से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि, शहर के कई हिस्सों में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। गंदगी के कारण डेंगू, मलेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.