मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: मुंगेर,निज प्रतिनिधि। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर में वृद्धि के साथ ही गंगा से सटे कई गांवों और तटबंधों पर कटाव की चिंता गहराने लगी है। विशेष रूप से कुतलूपुर और जाफरनगर क्षेत्र में नदी का दबाव बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो कटाव कई गांवों तक पहुंच सकता है। ---

कुतलूपुर और जाफरनगर सबसे संवेदनशील, कई पंचायतों पर खतरे के बादल: गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर कुतलूपुर, जाफरनगर सहित नदी किनारे की कई पंचायतों में दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर नदी का बहाव तटबंध की ओर तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ जगहों पर मिट्टी का कटाव शुरू हो चुका है। लगातार बारिश होने पर स...