मुंगेर, सितम्बर 15 -- Munger News: मुंगेर/तारापुर, हिटीं। हरितालिका तीज पर्व पर सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन उपवास किया। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह शृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह रहा। घरों में तीज के पारंपरिक गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कई जगह महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था। इसी मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की कामना से तीज का व्रत रखती हैं। पूजा ...